Wednesday, April 7, 2010

बृहस्पति जैसा ग्रह मिला


वाशिंगटन. एक फ्रांसीसी अंतरिक्ष यान ने सौरमंडल से परे करीब 1,500 प्रकाश वर्ष की दूरी पर बृहस्पति जैसे आकार वाला ग्रह ढूंढ़ा है। ‘नेचर’ जर्नल के मुताबिक, यह अंतरिक्ष यान नए ग्रहों की खोज के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक है- ‘कोरोट 9 बी’।

कोरोट 9 बी बृहस्पति की तुलना में कम द्रव्यमान का है। यह कोरोट-9 नामक तारे की परिक्रमा करता है। इस ग्रह व तारे की दूरी उतनी ही है जितनी कि सूर्य व बुध ग्रह की। नए ग्रह का द्रव्यमान बृहस्पति से करीब 85 फीसदी है। यह ग्रह सर्पेन्स कौडा नक्षत्र समूह से 1,500 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

No comments: