जापान की एक फोन कंपनी ने एक ऐसी तकनीक बाजार में पेश की है, जिसके जरिए बॉस अपने कर्मचारियों के मोबाइल फोन कॉल्स पर नजर रख सकेगा। केडीडीआई कॉपरेरेशन की इस तकनीक में एक कैमरा कर्मचारियों के मोबाइल फोन कॉल्स की संख्या को ट्रैक करेगा। कैमरा यह देखेगा कि कर्मचारी को कितने कॉल्स आते हैं और वह कितनी बार अपनी सीट से उठकर उन्हें अटैंड करने बाहर जाता है। यह जानकारी कंपनी के मुख्यालय को भेजी जाएगी। केडीडीआई कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया कि नई तकनीक से कर्मचारियों के व्यवहार का बेहतर तरीके से आकलन किया जा सकेगा। इसके अलावा उनके कामकाज को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।
Saturday, April 3, 2010
कर्मचारियों पर नजर रखेगी नई तकनीक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment