वॉशिंगटन. गूगल का नया वेब ब्राउजर क्रोम दो नए फीचर्स के साथ सामने आया है। एक तो इसमें प्रायवेसी कंट्रोल लगाया गया है, साथ ही यह अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाओं की वैबसाइटों को अपने आप ट्रांसलेट भी कर सकता है। इसके लिए यूजर को पहले ही यह बताना होगा कि वह जो भी साइट खोलेगा, उसके हर वेब पेज को किस भाषा में अनुवाद करना है तभी उसे सही तरीके से मदद मिल पाएगी। गूगल क्रोम में संबंधित देश विशेष के हिसाब से ऐसे कई फीचर्स पहले ही जोड़े गए हैं, जिनकी बदौलत विदेशी पर्यटकों को उस देश के बारे में जानने, शॉपिंग, मुद्रा के परिवर्तनीय मूल्य आदि के बारे में मदद मिलती है।
share
No comments:
Post a Comment