Thursday, April 1, 2010

शनि के चंद्रमा पर मिला जीवन!


लंदन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शनि के चंद्रमा एनसेलॉडस पर जीवन की संभावना जताई है। इसकी सतह के नीचे पानी होने के नए साक्ष्य मिलने के बाद यह दावा किया गया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, शनि के चंद्रमा पर भेजे गए सेसिनी यान ने इसके बर्फीले ज्वालामुखी से निकले बादलों के बीच से गुजरकर जल के अणुओं का पता लगाया है। इस खोज से एनसेलॉडस की सतह के नीचे समुद्र होने की संभावना बढ़ गई है।

पृथ्वी पर भी ये अणु प्राकृतिक झरनों या समुद्र की लहरों में पाए जाते हैं। ब्रिटिश अखबार ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर एनसेलॉडस पर पानी है तो शनि के इस छठे सबसे बड़े चंद्रमा में जीवन के लिए उपयोगी परिस्थितियां मौजूद हो सकती हैं।

सेसिनी द्वारा लिए गए चित्रों में पाया गया कि एनसेलॉडस की बर्फीली सतह पृथ्वी जैसी है। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि एनसेलॉडस के दक्षिणी ध्रुव के नीचे जो तरल पदार्थ है, वह पानी हो सकता है। नासा के वैज्ञानिक एंड्रियू कोट्स ने कहा कि अंतरिक्ष यान द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों में क ार्बन और पानी को तरल बनाए रखने वाली ऊष्मा के स्रोत जैसे जीवन के घटक शामिल हैं।

No comments: