Thursday, April 1, 2010

घायल सैनिकों की मदद करेंगे रोबोट


लंदन. जंग के मैदान में घायल हुए जवानों को फौरन राहत नहीं मिलने पर उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए अमेरिकी सेना घायल सैनिकों को जंग के मैदान से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रोबोट्स की मदद लेने पर विचार कर रही है।


इस तकनीक को आग, भूकंप आदि विपदाओं के समय भी लोगों की जान बचाने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। अमेरिकी सेना के लिए ऐसे रोबोट बनाए जा रहे हैं, जो मजबूत हाथों वाले होंगे। वे खुद ही यह पता लगा लेंगे कि घायल जवान कहां पर हैं और उन्हें किस तरह की मदद चाहिए। ऐसे रोबोट्स को जंग के मैदान की भौगोलिक स्थिति के बारे में पहले से पता होगा। उनके पास इलाज के अत्याधुनिक साधन भी होंगे।

No comments: