Thursday, April 1, 2010

गर्मी में जम गया पानी

वॉशिंगटन. आमतौर पर गर्मी में बर्फ पिघल जाती है, लेकिन इजरायल के वाइजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने क्वासी एमॉरफस पायरोलेक्टिक फिल्म की मदद से पानी को गर्म कर बर्फ में बदलने का कारनामा कर दिखाया है। असल में यह पतली फिल्म का कमाल है, जो पानी के अणुओं का आवेश बदल देती है। जैसे ही फिल्म को पॉजिटिव चार्ज किया जाता है, गर्म होने पर वह बर्फ में बदल जाती है। निगेटिव चार्ज करने पर असर उल्टा होता है। इस प्रयोग की सफलता से भविष्य में धरती को ग्लोबल वॉर्मिग से बचाने में मदद मिल सकती है।

No comments: