Thursday, April 1, 2010

शनि के चंद्रमा की हैरतअंगेज तस्वीरें


वाशिंगटन शनि ग्रह के बर्फीले चंद्रमा ‘ऐनसेलेडस’ की तस्वीरों में द्रव और गैस की धाराओं को देखकर नासा के वैज्ञानिक चकित रह गए हैं। ये धाराएं ऐनसेलेडस के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र की प्रमुख दरार से निकलती प्रतीत हो रही हैं।


कैलिफोर्निया स्थित नासा की जेट प्रोपल्सन प्रयोगशाला में कैसिनी प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक बॅाब पैपलाडरे के अनुसार ‘‘ऐनसेलेडस से चकित करने वाली जानकारी का सिलसिला जारी है। कैसिनी के हर अभियान से हम इसके बारे में गूढ़ जानकारी प्राप्त करते हैं और यह इसे विचित्र बनाता है।’’


कैसिनी से 14 हजार किलोमीटर की दूरी से ऐनसेलेडस की नवंबर में ली गई इन तस्वीरों से इस दरार के बारे में सबसे विस्तृत तापीय नक्शा मिलने की संभावना है। नासा ने कहा कि इमेजिंग साइंस सबसिस्टम और कंपोजिट इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर द्बारा ली गई तस्वीरों में ‘टाइगर स्ट्रिप’ की ली गई सर्वश्रेष्ठ थ्री डायमेंसनल तस्वीरें शामिल हैं। यह एक छेद सरीखा है जिससे बर्फ के कण, जलवाष्प और जैविक यौगिक निकलते प्रतीत होते हैं।

No comments: