Saturday, April 3, 2010

अब आप गूगल पर आवाज से भी कर सकेंगे सर्च


और हिंदी में सर्च करने के बाद अब गूगल पर आवाज से सर्च किया जा सकेगा। इसका फायदा वो लोग भी उठा सकेंगे जो न तो हिंदी में सर्च कर सकते हैं और न अंग्रेजी में। गूगल इंडिया के उत्पाद प्रबंधक जगजीत चावला ने यहां कहा कि मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले गूगल में जाकर जो कुछ भी कहेंगे, वह सर्च होकर सामने आ जाएगा। यह बात अन्य भारतीय भाषाओं में भी कही जा सकती है।



उन्होंने कहा कि इंटरनेट ने भारत में सात करोड़ लोगों के जीवन को छुआ है। इनमें 13 प्रतिशत लोग अंग्रेजी जबकि बाकी हिंदी व अन्य भाषाओं में इसका उपयोग पसंद करते हैं। इस सुविधा से एक बड़ा वर्ग इंटरनेट का लाभ ले सकेगा।

No comments: